बिजुआ। बिजुआ क्षेत्र के ग्राम गोगांव़ा में वायफ संस्था ने एचडीएफसी बैंक के वित्तीय सहयोग से एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।
कार्यक्रम में संस्था की ओर से वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्र जिला कार्यक्रम अधिकारी विश्वदीप श्रीवास्तव, केंद्र प्रभारी गदियाना संजय सिंह यादव के अलावा चयनित पशु पालक उपस्थित रहे।
डॉ. पारितोष मिश्र ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव और प्रमुख बीमारियों के बारे में जानकारी दी। विश्व दीप श्रीवास्तव ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के वित्तीय सहयोग से इस योजना के अंतर्गत इस योजना का संचालन वायफ द्वारा पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। संवाद