फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलेरिया के खिलाफ अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फाइलेरिया रोग के खिलाफ सोमवार से सूबे के 12 जिलों में एक साथ अभियान शुरू हुआ। शुभारंभ केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने वर्चुअल बैठक में किया। डीएम ने फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए स्वयं दवा खाकर लोगों से भी खाने की अपील की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की चुनौती अभी खत्म नहीं हुई। ऐसे में फ़ाइलेरिया रोग की गंभीरता को देखते हुए 12 जिलों में आईडीए कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उधर, दिल्ली से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि दस्तक कार्यक्रम में फाइलेरिया, कालाजार जैसे रोगों को शामिल करने का उद्देश्य इन्हें जड़ से खत्म करना है। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि दवा का वितरण न कर अपने सामने ही लोगों को दवा खिलाएं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि फाइलेरिया या हाथीपांव रोग एक गंभीर समस्या है। यह मच्छर काटने से फैलता है। इससे शरीर के अंगों में असामान्य सूजन आ जाती है, जिसमें हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन), लिंफेडेमा (अंगों की सूजन) व काइलुरिया (सफेद पेशाब) होने से शारीरिक कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे बचने के लिए डीईसी, अल्बेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन दवा घर-घर जाकर खिलाई जाएगी।
खाली पेट न खाएं दवा
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि दो साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार लोगों को दवा नहीं खिलानी है। साथ ही दवा खाली पेट नहीं खानी है। सामान्यतौर दवा खाने से कोई दुष्प्रभाव नहीं है, लेकिन इसे खाने के बाद उल्टी, चक्कर, खुजली व जी मिचलाने जैसे लक्षण होना इस का प्रमाण है कि संबंधित व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के कृमि मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि रक्तचाप, शुगर, अर्थराइटिस सहित अन्य सामान्य रोग से पीड़ित व्यक्ति भी दवाएं खा सकते हैं। सीडीओ अरविंद सिंह, एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित, सांसद प्रतिनिध अरविंद सिंह, अंबरीष सिंह आदि मौजूद रहे। डीएम ने फाइलेरिया की दवा खाकर लोगों से भी खाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में हुआ शुभारंभ
वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, कानपुर देहात, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, हरदोई, सीतापुर, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी और उन्नाव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें