फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय राशनकार्डों का काम पूरा होने के करीब

Sat, 03 Jan 2015 05:27 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की सख्ती के चलते अंत्योदय राशनकार्ड नवीनीकरण का काम पूरा होने को है। जिले में 30 दिसंबर तक 94.8 फीसदी अंत्योदय योजना के राशनकार्ड प्रिंट होने की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

अब बीपीएल राशनकार्डों की डेटा फीडिंग का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। बीपीएल राशनकार्डों के डेटा फीडिंग का काम 15 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 20 जनवरी को बीपीएल राशनकार्डों की डेटा फीडिंग का काम बंद कर दिया जाएगा।
जिले में कुल 109890 अंत्योदय राशनकार्ड हैं। इनमें से 104181 राशनकार्डों के डेटा ऑनलाइन किए जा चुके हैं जो कुल राशनकार्डों का 94.8 प्रतिशत है। 5.2 फीसदी अंत्योदय राशनकार्डों में से कुछ लाभार्थियों केडेटा उपलब्ध नहीं हो सके तो कुछ के डेटा वोटर आईडी न होने या दूसरी खामियों के चलते ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि अंत्योदय राशनकार्ड धारकों के पास वोटर आईडी नहीं है यदि एसडीएम के माध्यम से उनके प्रमाणपत्र आते हैं तो खाद्य आयुक्त की विशेष अनुमति से उनके राशनकार्ड के डेटा फीड कर ऑनलाइन किए जा सकें गे।
डीएसओ ने बताया कि एक जनवरी से बीपीएल राशनकार्डों की डेटा फीडिंग का काम प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। 15 जनवरी तक बीपीएल राशनकार्डों के डेटा फीडिंग का लक्ष्य रखा गया है। 20 जनवरी को बीपीएल राशनकार्डों का सॉफ्टवेयर लखनऊ से लॉक कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में प्रचलित राशनकार्ड 176717 राशनकार्डों में से 121366 डेटा अपलोड किए जा चुके हैं। इनमें से 96318 राशनकार्ड प्रिंट के लिए तैयार हैं। जो कुल बीपीएल राशनकार्डों का 54.5 प्रतिशत है।
बीपीएल राशनकार्डों के नवीनीकरण का काम पूरा होने के बाद एपीएल राशनकार्डों का काम शुरू होगा। अब तक जिले में प्रचलित 570049 एपीएल राशनकार्डों में से 299207 राशनकार्डों के डेटा अपलोड हो चुके हैं। इनमें से 164790 राशनकार्ड  प्रिंट के लिए तैयार हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने कहा कि 10 जनवरी से अंत्योदय योजना के राशनकार्डों की प्रिंटिंग और 20 जनवरी से बीपीएल योजना के राशनकार्डों की प्रिंटिंग का काम शुरू करा दिया जाएगा। एपीएल राशनकार्डों की डेटा फीडिंग का काम पूरा होने के बाद उनकी प्रिंटिंग का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें