धौरहरा। घाघरा में नहाने के दौरान मंगलवार को गांव पकरिया निवासी 18 वर्षीय आयुष मौर्य डूब गया। सूचना पर गई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आदर्श की तलाश शुरू की है।
खमरिया थाना क्षेत्र के गांव पकरिया निवासी हरिनाम का बेटा आयुष अपने दोस्त आदर्श सहित चार युवकों के साथ मंगलवार की सुबह सेमरिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर गया था। वहां प्रसाद चढ़ाने के बाद पांचों युवक गांव नारीबेहड़ के पास घाघरा नदी में नहाने के लिए उतरे। इस दौरान आयुष मौर्य गहरे पानी में लापता हो गया। अन्य साथियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इस बाबत थाना ईसानगर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशा जा रहा है।