फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गाय को निकालने कुएं में उतरे युवक की जहरीली गैस से मौत

Wed, 31 Jul 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कुंआ के पास जमा ग्रामीणों की भीेड़। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। कुएं में गिरी पालतू गाय को निकालने उतरे गांव जमुनिया रना निवासी युवक की जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक को बचाने कुएं में घुसे दो अन्य युवकों की हालत भी बिगड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने युवक और गाय को कुएं से बाहर निकाला। कुएं में गिरी गाय की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मैगलगंज के गांव जमुनिया रना में सुबह करीब सात बजे ग्रामीण शिव सिंह की पालतू गाय गहरे पक्के कुएं में गिर गई थी। पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गाय को निकालने के लिए रामराखन (45) पुत्र बेनी माधव बिना रस्सी के सहारे ही कुएं में उतर गया। नीचे पहुंचते ही वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए।
रामराखन को बेसुध होकर गिरता देख गांव के राजकिशोर और अजय कमर में रस्सी बांधकर नीचे उतरे। नीचे पहुंचते ही इन युवकों की हालत भी बिगड़ गई। दम घुटने लगा तो उन्होंने आवाज लगाई। ग्रामीणों ने उनको फौरन बाहर निकाल लिया। इसके बाद किसी की कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन


दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू
ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद युवक और गाय को बाहर निकाला गया। युवक को निकालने के लिए मैगलगंज थाने में तैनात सिपाही बादल कुएं में उतरे। युवक को रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकाला। परिजन, रामराखन को लेकर आनन-फानन में सीएचसी पसगवां पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुंआ के पास जमा ग्रामीणों की भीेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें