फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर में फंदे से लटका मिला युवक, अस्पताल में मृत घोषित

Sun, 25 Oct 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बांकेगंज मार्ग स्थित सर्वोदय नगर निवासी राम गोपाल उर्फ अनिल कुमार (33) रविवार को घर में फंदे से लटके मिले। पुलिस उन्हें गोला सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी ज्योति के मुताबिक, राम गोपाल लखीमपुर मार्ग स्थित एक जलपान की दुकान पर कारीगर थे। वह रविवार सुबह दूसरों के घरों में चौका-बर्तन और सफाई का काम करने गई थीं। घर लौटने पर पति कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटके मिले। उस समय उनका तीन साल का बेटा भी घर पर था।
बगहा गांव निवासी मृतक के भाइयों राम लोटन, प्रमोद, रमाकांत और राम सिंह ने बताया कि राम गोपाल कई वर्षों से गोला में मकान बनाकर रह रहे थे। भाइयों ने पति-पत्नी के बीच विवाद की बात कही। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें