फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सब्जी की दुकान लगा रहा युवक कार की चपेट में आकर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे में नाई का खोखा टूटा, कार चालक समेत दो लोग हिरासत में लिए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उचौलिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्लुआ के पास लगने वाली साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को सब्जी की दुकान लगा रहे युवक को तेज रफ़्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कल्लुआ निवासी वीरेंद्र गुप्ता का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस, साप्ताहिक बाजार में मंगलवार दोपहर सब्जी की दुकान लगा रहा था। उसी समय पिपरहा ग्रंट की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने प्रिंस को टक्कर मार दी। इससे प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो दो अन्य ग्रामीणों को टक्कर मारते हुए एक नाई के खोखे में टकराकर रुक गई। हादसे से बाजार में अफरातफरी मच गई। कई सब्जी विक्रेताओं की सब्जी कार के नीचे आकर नष्ट हो गई। नाई का खोखा भी टूट गया। बोलेरो पर चालक समेत दो लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। एसएचओ कौशल किशोर ने बताया बोलेरो पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव चकपिहानी की है। बोलेरो में बैठे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। घायल प्रिंस को परिजन जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें