फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को कई वाहनों ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। बिजलीघर के सामने लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरे बाइक सवार युवक को कई वाहनों ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव के रहने वाले राम रतन का बेटा गिरीश (25) सोमवार शाम को किसी काम से मितौली आया था। शाम करीब 6:30 बजे वह बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था। इसी दौरान लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर मितौली बिजलीघर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे गिरीश सड़क पर ही गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे कई वाहनों ने उसको रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पास में ही गांव होने के कारण मृतक के परिजन मौके पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें