फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाई दूज पर बुआ के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 12 Nov 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक अग्निवेश मोदनवाल की फाइल फोटो
विज्ञापन
धौरहरा (खीरी)। भाई दूज पर बुआ के घर से बुधवार रात लौट रहे लालू निषाद (22) पुत्र भग्गू की सड़क हादसे में मौत हो गई। ईसानगर क्षेत्र के दुर्गापुर पड़री गांव के पास उनकी बाइक लकड़ी से भरी बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में उनके बहनोई प्रदीप (27) निवासी तंबौर, जिला सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पड़री निवासी लालू अपने बहनोई प्रदीप के साथ लखपेड़ा गांव स्थित बुआ के घर गए थे। बुधवार रात करीब 9:15 बजे लौटते समय उनकी बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। बैलगाड़ी चालक मौके पर उसे छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी खमरिया ले गई। डॉक्टरों ने लालू को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक के पिता भग्गू की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
मालगाड़ी की चपेट में आए गेटमैन की जान गई

गोला गोकर्णनाथ। मैलानी-सीतापुर रेलमार्ग पर रजागंज हाॅल्ट के पास करनपुर-खजुहा मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन अग्निवेश मोदनवाल (31) बुधवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बुधवार रात करीब दो से ढाई बजे गोला से लखीमपुर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर आश मोहम्मद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कोहरा लग रहा है। जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें