फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन से टकराकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। शनिवार रात ममरी-भीखमपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम इमलिया निवासी नंदराम के 40 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद वर्मा शनिवार की रात करीब 9 बजे ग्राम अजान से पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम किरतापुर के समीप पहुंचे, तेज गति में आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन समेत भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गोला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें