गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में अलीगंज मार्ग पर बाइक रोककर कुछ लोगों ने पिता और पुत्री से मारपीट की। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्राम रहीमनगर ग्रंट निवासी अमरजीत कौर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पांच जून की दोपहर वह अपने पिता के साथ बाइक से गोला जा रही थी। रास्ते में अलीगंज गोला मार्ग पर नहर के पास सिमरन जीत सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत और अमृतपाल सिंह ग्राम मंडी पूरनपुर जिला पीलीभीत ने उनकी बाइक रोककर गाली-गलौज की। अमरजीत कौर और उनके पिता ने विरोध किया तो दोनों हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। रास्ते में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद