फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाहन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर की थाना रोड पर वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर के मौनी बाबा तिराहे पर एक युवक वाहन की चपेट में आया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उक्त युवक को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस उसकी शिनाख्त में जुट गई। पता चला कि उक्त युवक का नाम अमनदीप है और वह बांकेगंज का रहने वाला है। कुछ लोगों ने बताया कि वह दिल्ली में काम करता था।
विज्ञापन

जहां उसने एक महिला से विवाह किया था। शराब का आदी होने के कारण उसका अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था जिसके बाद उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई थी। उक्त युवक यहां क्या करने आया था और कैसे घूम रहा था, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें