ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में बृहस्पतिवार की देर शाम आंधी में गिरे नीम के पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई है।
देर शाम रात आठ बजे के करीब तेज आंधी आई। इस दौरान गांव में विशाल नीम का पेड़ गिर गया। जिसके नीचे गांव निवासी तौले राम का 35 वर्षीय पुत्र विनोद दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से नीम के पेड़ को हटाकर दबे शव को बाहर निकाला। संवाद