फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने खाया संदिग्ध पदार्थ, हालत बिगड़ी

Tue, 15 Sep 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चोरी के आरोप में मंगलवार दोपहर पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने कोतवाली से बाहर निकलते समय कुछ संदिग्ध पदार्थ खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और कोतवाली में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी गोला भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी हिमांशु सिंह ने कार में रखे 10 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 40 हजार रुपये चोरी होने की तहरीर दी थी। इसमें मोहल्ले के युवक पर ही चोरी का आरोप था। 14 सितंबर को उनको पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह अपने पिता के साथ कोतवाली आया था। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया था।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार 15 सितंबर को हिमांशु सिंह अपने साथियों के साथ थाना गोला पहुंचे और शिकायत की कि युवक गवाहों को धमका रहा है। इसके बाद युवक को दोबारा बुलाया गया। वह पिता के साथ थाना आया था। कोतवाली से बाहर निकलते समय उसने कुछ संदिग्ध पदार्थ मुंह में डाल लिया। उसे तत्काल सीएचसी गोला भेजा गया।
विज्ञापन

उचित इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सीओ गोला महक शर्मा ने बताया कि युवक ने कोतवाली परिसर से बाहर निकलकर कुछ खा लिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य है और खतरे की बात नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें