लखीमपुर खीरी। खीरी थाने की चौकी से सौ मीटर की दूरी पर सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों में युवक और किशोरी की मौत हो गई।
शनिवार को थाना गोला क्षेत्र के गांव सियाथू निवासी 40 वर्षीय अखिलेश अपने पुत्र आदेश की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे। अखिलेश के साथ खीरी थाना क्षेत्र के गांव अंबुपुर निवासी पूजा 14 पुत्री हरिगोविंद, अनिल कुमार की पत्नी ममता देवी 35 भी बाइक पर सवार थे। जैसे ही अखिलेश की बाइक खीरी चौकी से सौ मीटर की दूरी पर पहुंची अचानक छोटा हाथी की चपेट में आ गई।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने सूचना पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अखिलेश और पूजा की मौत हो गई। वहीं ममता को गंभीर हालत में चिकित्सकोंं ने लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद