धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के करौहा गांव निवासी एक महिला को गांव के ही तीन युवकों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के करौहा गांव निवासी संध्या देवी पत्नी मनोज कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी सुनील, सुनीत, अनिल पुत्र गण झन्नू लाल दरवाजे पर हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए। कहा-रास्ते पर ईंटा क्यों लगाया है। यह कहते हुए गालियां देने लगे। जब विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो एक ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद