फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
सोमवती अमवस्या पर सरयू घाट पर स्नान पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लखीमपुर। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को जिले भर में श्रद्धा और आस्था का माहौल रहा। महिलाओं ने व्रत रखकर धार्मिक अनुष्ठान किए, जबकि मंदिरों और गुरुद्वारों में विशेष पूजा-अर्चना, कथा और लंगर के आयोजन हुए।
विज्ञापन

खमरिया के जालिम नगर पुल स्थित सरयू घाट पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने व्रत रखकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। घाट पर दान-पुण्य का सिलसिला भी दिनभर चलता रहा।
धौरहरा के कफारा स्थित श्री लीलानाथ मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दुग्ध और बेलपत्र से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में आयोजित सत्यनारायण व्रत कथा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा के दौरान धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विकास खंड बिजुआ के पड़रियातुला स्थित ऐतिहासिक ठाठ नानकसर गुरुद्वारा में भी अमावस्या के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबा पाल सिंह हजरतपुर वाले ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु की वाणी ही जीवन को सही मार्ग दिखाती है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें