फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मां की आंखों के सामने बच्ची को उठा ले गया हिंसक पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। रविवार की रात एक हिंसक पशु घर में सो रही छह साल की बच्ची को उठाकर खेतों में खींच ले गया। बताया गया कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर के बाहर बने छप्पर के नीचे सो रही थी। परिजनों ने हिंसक पशु के पीछे-पीछे जाकर बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत से बच्ची का अधखाया शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

पटना ग्राम पंचायत के मजरा नौधन गांव निवासी सुगराम रविवार रात घर में छप्पर के नीचे पत्नी और दो छोटी बेटियों के साथ सो रहा था। परिजन के मुताबिक- रात लगभग दो बजे सुगराम लघुशंका के लिए उठकर बाहर गया। इस बीच मां के पास सो रही छह साल की बड़ी बेटी मोहनी को किसी हिंसक पशु ने दबोच लिया। इसी बीच मां लक्ष्मी की आंख खुली तो बच्ची को जानवर ले जाता हुआ दिखाई दिया।
हिंसक पशु को देखकर मां सहित घर के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजनों ने देर रात तक बच्ची की तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं लग सका। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची शारदानगर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची की तलाश शुरु की कि तभी गांव से पांच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में बच्ची का अधखाया शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भेड़िये ने घटना को अंजाम दिया है। वन रेंज शारदा नगर के डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि पग मार्क और शव की हालत देख भेड़िया का हमला लग रहा है। गांव में निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार ने घरवालों को ढांढस बंधाया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वन विभाग की आख्या पर पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा से सहायता दी जाएगी।

बेहद गरीब है परिवार, टूटा मुसीबत का पहाड़
महेवागंज। नौधन गांव का सुगराम मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सुगराम के पास मात्र चार बीघा जमीन है। बहुत पहले आवास बना था। आवास के आगे फूस का छप्पर पड़ा हुआ है। मृतक बच्ची मोहनी के ताऊ राजेश ने बताया कि सुगराम के घर की माली हालत ठीक नहीं है। घर पर पलंग (चारपाई) तक नहीं हैं। घटना के समय सुगराम अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ एक ही चारपाई पर सो रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें