फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहर के नाले में डूबकर दो वर्षीय मासूम की गई जान

Tue, 14 Jul 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक अयान की फाइल फोटो
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया हेमसिंह में सोमवार शाम नहर के नाले (माइनर) में डूबने से दो वर्षीय अयान की मौत हो गई। काफी देर तक अयान के नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के तौफीक ने माइनर में शव उतराता देख सूचना दी। शव घर से करीब 10 से 12 मीटर दूर मिला।
विज्ञापन

घटना शाम करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। ग्राम प्रशासक पवन भारती ने बताया कि मुड़िया हेमसिंह निवासी अरमान का घर माइनर के किनारे है। उनका पुत्र अयान घर के पास माइनर की पटरी पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नाले में गिर गया। इन दिनों माइनर में पानी चल रहा है, जिससे वह डूब गया।
परिजन अयान को चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया।

करीब एक घंटे बाद चला पता
परिजनों के अनुसार, अयान रोज की तरह घर के बाहर माइनर की पटरी पर खेल रहा था। काफी देर तक नजर नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच तौफीक ने माइनर में शव उतराता देख सूचना दी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अयान परिवार की पहली और इकलौती संतान था। दो वर्ष पहले उसके जन्म से परिवार में खुशियां आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें