फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूल के वाहन पर पलटा गन्ना भरा ट्रक, एक बच्चा जख्मी

Thu, 29 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदी। गुलरिया परवसत नगर के गन्ना खरीद केंद्र से कुंभी चीनी मिल जा रहा गन्ने से भरा ट्रक पुवायां-मोहम्मदी मार्ग पर सुवाताली मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह एक स्कूल के वाहन के ऊपर पलट गया। इसमें एक बच्चा जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। अन्य 19 बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चे पढ़ने के लिए बोलेरो गाड़ी से सत्या पब्लिक स्कूल जा रहे थे। स्कूल के वाहन पर ट्रक पलटने के बाद दुकानदारों और मोहल्ला वालों ने गन्ना हटाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम चलुबुराज आर और तहसीलदार अरुण कुमार, इंस्पेक्टर उमेश चंद्र चौरसिया मौके पर पहुंच गए। दो जेसीबी मशीनें मंगाकर गन्ने को हटाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। ट्रक पलटते देख आस-पास के दुकानदारों ने पहुंचकर खिड़की और पीछे का शीशा तोड़कर बच्चों को खींच लिया। इस तरह बोलेरो में सवार 19 बच्चे सकुशल निकाल लिए गए। ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया। घटना की खबर लगते ही बच्चों को परिजन मौके पर पहुंच गए। इसमें बिचपुरी गांव के अजीत सिंह का 12 वर्षीय पुत्र सम्राट को हल्की चोटें आ गईं। उसे सीएचसी में लाया गया। एसडीएम चलुबुराज आर ने बच्चों के गांव बिचपुरी पहुंच कर उनका हाल चाल लिया।

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें