फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने से गन्ना भरी ट्रॉली पलटी, दंपती घायल

Thu, 22 Jan 2026 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर नौगवां के आगे बेला के पास बुधवार दोपहर गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गई। चपेट में आने से एक बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


खैरा फार्म निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर पलिया चीनी मिल जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर का गुल्ला टूट गया और ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। इसी दौरान पलिया से दवा लेकर वापस बल्लीपुर गदियाना लौट रहे इशराक अली और उनकी पत्नी आयशा बाइक समेत ट्रॉली की चपेट में आ गए।
ग्रामीणों ने गन्ने की चपेट में आए दंपती को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी पलिया में भर्ती कराया। सड़क पर ट्रॉली पलटने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को किनारे करवाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें