फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आग का तांडव: ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक लगी आग, गोमती नदी में घुसकर बुझाई आग

Thu, 05 Dec 2024 11:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक हादसा सामने आया है। जहां एक ट्राली आग का गोला बन गईष चालक ने ट्रॉली समेत ट्रैक्टर को गोमती नदी में घुसा दिया। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के बरबर में बृहस्पतिवार को ऐसी घटना हुई, जिससे अफरातफरी मच गई। दरअसल आग का गोला बनी ट्राली देख लोग दंग रह गए। चालक ने ट्राली समेत ट्रैक्टर गोमती नदी में घुसा दिया, तब आग बुझी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार देर शाम करीब सात बजे किसान बलदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी कारी फार्म रामपुर थाना मोहम्मदी बरबर क्षेत्र में गन्ने की पताई को मशीन से गट्ठर बनाकर ट्रॉली में लादकर बरबर औरंगाबाद रोड पर आ रहा था।

इसी दौरान हेल्फर कौशल ने पीछे से गट्ठर को जलते देखा। पतासी सूखी होने  के कारण ट्राली आग का गोला बन गई। यह देख ट्रैक्टर ड्राइवर बल्देव सिंह ने हिम्मत दिखाकर ट्रैक्टर को दौड़ा दिया और ट्रॉली को गोमती नदी में घुसा दिया। इससे आग बुझ गई । गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हो हुई। ट्राली में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें