फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पर्यटन मार्ग पर चहलकदमी करता नजर आया बाघ

Fri, 06 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में पर्यटन मार्ग पर चहलकदमी करता बाघ। स्रोत : वन विभाग
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा में जंगल भ्रमण करने गए सैलानियों को पर्यटन मार्ग के बीचों-बीच एक बाघ जिप्सी के आगे-आगे चलता दिखाई दिया। यह देख उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। काफी दूरी तक चलने के बाद वह जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

पर्यटन परिसर से जिप्सियों में सवार सैलानी बुधवार को दूसरी शिफ्ट में जंगल भ्रमण पर गए। इस दौरान उन्हें एसडी सिंह पर्यटन मार्ग के बीचों-बीच बाघ जिप्सी के आगे चलता दिखाई दिया और वह काफी दूर तक सफारी वाहनों के आगे-आगे चलता रहा। यह नजारा देख सफारी का लुत्फ उठाने गए पर्यटक गदगद हो गए। जिप्सियों पर सवार महिला,पुरूष और बच्चे एकटक उसे निहारते रहे और इस दृश्य की तस्वीर कैमरे में कैद की।
दुधवा टाइगर रिजर्व का वर्ष 2026-27 का पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू हुआ था। लेकिन बारिश के चलते खराब हुई सड़कों की वजह से दुधवा में जंगल भ्रमण बुधवार से शुरू हुआ। वहीं किशनपुर अभयारण्य में सफारी रविवार से ही शुरू हो गई थी। दोनों जगह पर्यटन की शुरूआत के दिन ही सैलानियों को बाघ के दीदार हो रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि पर्यटन सत्र की शुरूआत से ही दुधवा आर किशनपुर अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद उठाने आने वाले सैलानियों लगातार बाघ और अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं। जंगल की खूबसूरती देखने के लिए सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें