फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत की रखवाली कर रहे मजदूर पर बाघ ने लगाई छलांग, बाल-बाल बचा

Thu, 04 Dec 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। कस्बे के उत्तर गांव की तरफ खेत की रखवाली कर रहे एक मजदूर पर अचानक से बाघ ने छलांग लगा दी। किसी तरह से मजदूर ने अपनी जान बचाई। कस्बा के करीब हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने के खेत में छिपे बैठे बाघ ने खेत की रखवाली कर रहे मजदूर नन्हे पर हमला कर दिया। नन्हे गांव के ही पुनीत गुप्ता का खेत छुट्टा मवेशियों से बचाते हैं। बुधवार शाम को भी वह गन्ने के खेत के पास टहल रहे थे। उसके मुताबिक अचानक बाघ ने उसके ऊपर छलांग मार दी। इसपर वह चीखता हुआ वहां से भाग खड़ा हुआ और किसी तरह से उसकी जान बच गई। चीख सुनकर कई ग्रामीणों के आ जाने पर बाघ दोबारा हमला नहीं कर सका और गन्ने के खेतों में घुसकर गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें