लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगावर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते हुए गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। मंगलवार को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई।
ग्राम पंचायत सिंगावर निवासी रमाकांत का तीन वर्षीय पुत्र आकाश सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में बरसात का पानी भरा था। जब तक उसे बाहर निकाला जाता। आकाश की डूबकर मौत हो गई। पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पता चला तो पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। संवाद