पलियाकलां। निघासन मार्ग पर मलिनियां के पास दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए।
थाना निघासन के गांव राजिहार निवासी बलवीर सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर और बच्ची के साथ बाइक से आ रहे थे। इस समय मलिनियां के पास सामने से आ रही बाइक और उनकी बाइक में टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर निघासन निवासी सतनाम सिंह व धर्मनाथ सवार थे। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन हालत गंभीर होन पर मनजीत कौर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद काफी देर तक लोगों की भीड़ सीएचसी में लगी रही। संवाद