लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वर्ष जनपद को 1433 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और ब्लॉक व नगर निकायों को लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं, ताकि समय से कार्यक्रम संपन्न कराया जा सके।
समाज कल्याण विभाग के अनुसार बांकेगंज ब्लॉक को 78, बेहजम 72, बिजुआ 78, धौरहरा 58, ईसानगर 81, कुम्भी गोला 87, लखीमपुर 113, मितौली 89, मोहम्मदी 82, नकहा 71, निघासन 105, पलिया 81, पसगवां 98, फूलबेहड़ 85 और रमियाबेहड़ 88 जोड़ों का लक्ष्य दिया गया है।
नगर निकायों में नगर पालिका परिषद लखीमपुर को 54, गोला 21, मोहम्मदी 17 और पलिया 15 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। नगर पंचायतों में खीरी टाउन 12, ओयल 5, सिंगाही 7, मैलानी 5, बरबर 5, धौरहरा 10, निघासन 9 और भीरा 7 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विवाह कार्यक्रमों के आयोजन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार देर शाम जिलाधिकारी ने योजना की समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।