मौका मुआयना करती पुलिस, लगी भीड़। ग्रामीण
महेवागंज। कोचिंग पढ़कर घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है।
कोतवाली सदर के गांव महेवा निवासी रामलखन का 18 वर्षीय पुत्र अंकुर राज कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा ग्यारह का छात्र था। बुधवार सुबह वह लखीमपुर शहर में कोचिंग के लिए गया था। करीब ग्यारह बजे वह साइकिल से वापस जा रहा था।
बालूडीह चौराहे के एक पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।