फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शराब पीकर दफ्तर पहुंचे सफाई कर्मचारी को किया निलंबित

Wed, 18 Mar 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विभागीय अधिकारी के कार्यालय में शराब पीकर पहुंचना एक सफाई कर्मचारी को भारी पड़ गया। डीपीआरओ विशाल सिंह ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ के अनुसार पसगवां ब्लॉक के पांडेयवारी में तैनात सफाई कर्मचारी अनुपम कुमार 16 मार्च को शराब के नशे में उनके कार्यालय पहुंचे और स्थानांतरण कराने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर मितौली ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत मितौली को सौंपी गई है।
विज्ञापन


-पर्ची वितरक से मारपीट के आरोप में चपरासी को हटाया
गोला गोकर्णनाथ। नगर की सहकारी गन्ना विकास समिति में पर्ची वितरक ज्ञानमती से मारपीट के मामले में चपरासी सोमवती को निलंबित कर दिया गया है।
चंगेरा खलीलाबाद (संत कबीर नगर) निवासी पर्ची वितरक ज्ञानमती ने समिति सचिव को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि 10 मार्च को वह पैसा जमा करने कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान चपरासी सोमवती ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
मामले की जांच के लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से तीन सदस्यीय प्रारंभिक जांच टीम गठित की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला गन्ना अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सोमवती को निलंबित कर दिया। सचिव ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान सोमवती को सहकारी गन्ना विकास समिति मैगलगंज से संबद्ध किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें