फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विवाह में आए युवक की हत्या करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
बगहा में घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी गणेश प्रसाद साहा। संवाद
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बगहा में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सोमवार की रात घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना खुटार क्षेत्र के ग्राम तुलापुर निवासी रंजीत कुमार (27) की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई सुरेश कुमार उर्फ छैलू की तहरीर पर ग्राम बगहा निवासी आरोपी कामता प्रसाद उर्फ पप्पू के खिलाफ हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार रात एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी नेपाल सिंह, सीओ गोला अर्जेन्द्र यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को दी तहरीर में भाई सुरेश कुमार उर्फ छैलू ने बताया कि उसका भाई रंजीत कुमार सोमवार शाम 3 बजे ग्राम बगहा निवासी संदीप कुमार की शादी में आया था। यहां कामता प्रसाद उर्फ पप्पू से उसकी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

सोमवार की रात मकान की छत पर बैठे कामता प्रसाद उर्फ पप्पू ने 315 बोर तमंचे से सिर में गोली मार दी, जिससे उसके भाई रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने थाना प्रभारी को आरोपी शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई सुरेश कुमार की तहरीर पर हत्यारोपी कामता प्रसाद उर्फ पप्पू के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिशें दी जा रही हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें