मरीजों तक भोजने पहुंचाने के लिए शुरू हुई ट्राली- स्रोत विभाग
लखीमपुर/ओयल। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को अस्पताल प्रशासन की ओर से भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। अभी तक मरीज के तीमारदारों को कैंटीन से भोजन लेने जाना पड़ता था, जिससे काफी दिक्कतें होती थी, लेकिन अब अस्पताल प्रशासन मरीजों को उनके बेड तक गर्मा-गर्म भोजन दिए जाने के लिए ट्रॉली व्यवस्था शुरू कर दी है, जिसका शुभारंभ मंगलवार को हो गया है। अब ट्राली के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक मरीज तक भोजन पहुंचाया जाएगा।
जिला अस्पताल में यह व्यवस्था शुरू होने से तीमारदारों को भोजन के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी और न ही इंतजार है। भोजन तैयार होने के बाद कर्मचारी स्वयं ही ट्राली के माध्यम से मरीजों तक भोजन पहुंचा देंगे। सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों व एक तीमारदार के लिए शासन से भोजन की व्यवस्था है। इसके लिए पहले से निर्धारित कैंटीन चलती है।
अभी ट्रॉली न होने के चलते मरीजों के लिए उनके तीमारदारों को किचन तक जाकर भोजन लेने जाना पड़ता था। प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक के सहयोग से अस्पताल में ट्रॉली मंगाकर मरीजों को बेड तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। अब मरीजों को न तो भागदौड़ करनी होंगी और उन्हें समय पर उनके बिस्तर पर ही भोजन मिल जाएगा।