फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे रिकाॅर्ड 1847 मरीज

Mon, 11 Aug 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बेंच की कमी की वजह से फर्श पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। दो दिन तक छुट्टी रहने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सुबह ओपीडी खुलने से पहले ही अस्पताल परिसर में मरीज और उनके परिजन कतारों में खड़े नजर आए। मरीजों की भीड़ की वजह स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई।
विज्ञापन

शनिवार को रक्षाबंधन व रविवार को अवकाश के दो दिन बार सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इस साल के सबसे ज्यादा 1847 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। पर्चा काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। जद्दोजहद के बाद पर्चा बना तो चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लगी लंबी लाइन में मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
ओपीडी में सबसे ज्यादा भीड़ सर्जन, मानसिक रोग, त्वचा रोग, ईनएटी, हड्डी रोग सहित फिजिशियन के पास देखने को मिली। वहीं अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व पैथोलॉजी में भी अपनी जांच के लिए मरीजों को अपनी बारी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जांच व चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा पाने के लिए भी मरीजों लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

-
बेंच पड़ गई कम, फर्श पर बैठकर करना पड़ा इंतजार
ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ के कारण बरामद में रखी बेंच भी कम पड़ गई। सभी बेंच भर जाने के कारण दूरदराज से आए मरीजों व तीमारदारों को फर्श पर बैठकर ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
-

बीते सोमवार को इतनी रही ओपीडी

18 जून - 961
23 जून - 1641
7 जुलाई - 1551

14 जुलाई - 1444
21 जुलाई - 1256
-
मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए ओपीडी हाॅल में बेंच की संख्या पहले से बढ़ा दी गई है।दो दिन के अवकाश की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। इसलिए थोड़ी दिक्कत हुई है।
विज्ञापन

डॉ. आरके कोली, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें