फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाते समय मामूली विवाद में गर्भवती पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़, विलखते परिजन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पसगवां कोतवाली की नगर पंचायत बरवर के मोहल्ला गांधीनगर में चाय बना रही पत्नी और पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए पति ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बरवर नगर पंचायत के मोहल्ला गंधीनगर निवासी बबलू पुत्र बद्रीप्रसाद की पत्नी रेनू देवी (35) सोमवार की सुबह चाय बना रही थी। उसी समय किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। इससे नाराज बबलू ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। मृतका के चाचा रामनरेश ने बताया की रेनू 6 माह की गर्भवती थी। हत्या करने के बाद बबलू मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय चौकी पुलिस को सुबह सात बजे मिली। पुलिस ने गांव से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पति बबलू ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी को लेकर आपस मे आये दिन विवाद होता था। मृतका रेनू देवी के तीन बच्चे बादल (6), रक्षा देवी (5) और आयुष (3) है। मृतका के पिता खुसीराम निवासी कचनार कोतवाली मोहम्मदी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बबलू के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। रेनू देवी की मौत के बाद उसके बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका के पिता खुशीराम तीनों बच्चों को अपने साथ ननिहाल ले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें