फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 4000 की आबादी चार दशक से पक्की सड़क का कर रही इंतजार

Sun, 10 May 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज-चौधीपुर की बदहाल सड़क: संवाद
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र की ग्रंट नंबर 10 पंचायत के पांच गांवों की करीब चार हजार आबादी चार दशक से पक्की सड़क का इंतजार कर रही है। आज भी लोगों को एक किलोमीटर का सफर धूल और कीचड़ भरे कच्चे रास्ते से तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बिजली उपकेंद्र के पास से गुजरने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क से चौधीपुर समेत चार गांवों के लोग आवागमन करते हैं। सड़क कच्ची होने से स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण तलविंदर सिंह, हरविंदर, गुरमीत सिंह, प्रमोद और अरुण कुमार ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क पर घुटनों तक कीचड़ भर जाता है। ऐसे में लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है, जबकि गर्मी में उड़ने वाली धूल परेशानी बढ़ा देती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही चौधीपुर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
-रोमी साहनी, विधायक पलिया
-
चौधीपुर गांव को जाने वाली एक किमी लंबी सड़क के निर्माण का प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण शुरू होगा।
-अनिल कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, खंड तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें