फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिंगाही में 1.83 करोड़ से बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी

Thu, 01 Oct 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। नगर पंचायत सिंगाही-भेड़ौरा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 1.83 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव है। नगर पंचायत प्रशासन ने इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि सिंगाही बिजली उपकेंद्र के पास नगर पंचायत की करीब तीन बीघा भूमि पर लाइब्रेरी का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ और अध्ययन के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा 2.40 करोड़ रुपये की लागत से नगर पंचायत भवन का नवीनीकरण कराया जाएगा। वार्ड नंबर छह में कादीम चौराहे से डॉक्टर हनुमान के घर तक सड़क के डामरीकरण पर 14 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। अध्यक्ष ने बताया कि सभी कार्य मुख्यमंत्री बेसिक योजना के तहत प्रस्तावित हैं। इनके लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें