फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में चारा लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला

Sun, 13 Sep 2026 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मौके पर मौजूद वनकर्मी व ग्रामीण।स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
निघासन। उत्तर वन रेंज क्षेत्र के सहतेपुरवा गांव में शनिवार को खेत में चारा लेने गए ग्रामीण चंद्रिका पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। उनके हाथ-पैर में दांत के निशान और गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चंद्रिका चारा लेने खेत गए थे। इसी दौरान तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाते हुए किसी तरह भागकर जान बचाई। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहीं महिलाओं ने भी शोर मचाया। ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
ग्रामीणों ने घायल चंद्रिका को एंबुलेंस से सीएचसी निघासन पहुंचाया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी गई है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन


कुत्तों के भौंकने पर टॉर्च जलाई तो दिखा तेंदुआ

खमरिया। वन रेंज धौरहरा क्षेत्र के बेहटा गांव के पास शनिवार सुबह करीब चार बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर फसल की रखवाली कर रहे प्रमोद कुमार ने टॉर्च जलाई तो केले के खेत में तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खेत का निरीक्षण कर तेंदुए के पगचिह्न के फोटोग्राफ लिए।
बेहटा निवासी प्रमोद कुमार के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब चार बजे प्रमोद कटियार के केले के खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान आसपास कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो खेत में एक तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। वह सतर्क हो गए और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खेत का निरीक्षण किया। टीम ने तेंदुए के पैरों के निशान के फोटोग्राफ लिए। रेंजर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से खेतों की ओर अकेले न जाने, खासकर सुबह और रात के समय सतर्क रहने तथा तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास न जाने की अपील की गई है।

मौके पर मौजूद वनकर्मी व ग्रामीण।स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें