उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनौवा तिराहा के पास रविवार अपराह्न सड़क निर्माण में लगे मजदूर की लोडर की टक्कर से मौत हो गई। उसका एक साथी भी घायल हो गया।
मैगलगंज के जमुनियां रना निवासी दिलीप (21) और उनका रिश्तेदार रवि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनौवा तिराहा के पास काम खत्म होने के बाद सामान पिकअप में भर रहे थे।
इस दौरान सीतापुर की ओर से आए एक लोडर ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल काॅलेज भिजवाया। वहां दिलीप की मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि दिलीप सड़क निर्माण में मजदूरी करता था। हादसा करने वाले चालक को पकड़ लिया गया है। उसका लोडर खड़ा करवा लिया गया है।