लखीमपुर खीरी। जिला कारागार के एक बंदी की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब 15 दिन पहले ही चोरी के आरोप में मितौली निवासी साेनू को जेल भेजा गया था।
कारागार प्रशासन का कहना है कि साेनू को पैरालाइसिस का अटैक पड़ा था। इसके बाद उसे कारागार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कारागार अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि 15 दिन पूर्व मितौली निवासी सोनू 42 पुत्र मंगूलाल को चोरी के आरोप में बंद किया गया था। कहा कि अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों को दिखाने के बाद पता चला कि उसे पैरालाइसिस का अटैक पड़ा था। इलाज के बाद भी उसे आराम नहीं मिला था। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भर्ती कराए जाने और मौत की खबर परिजनों को दी गई है। संवाद