फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों के झुंड ने महिला को पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की टीकापुर नगर पालिका के खोटेना भूराखनी सामुदायिक जंगल में घास काटने गई नेपाली महिलाओं पर हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया। एक महिला को हाथियों ने पटककर मार डाला। सूचना पर पुलिस व वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

कैलाली के टीकापुर पुलिस थाना इंचार्ज लोकेंद्र अवस्थी ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे टीकापुर नगर पालिका के वार्ड एक की कुछ महिलाएं खोटेना भूरा खानी सामुदायिक जंगल में घास काटने गईं थीं, तभी हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। महिलाओं ने जैसे-तैसे वहां से भागकर जान बचाई, लेकिन एक महिला 44 वर्षीय जसुदेवी बटाला को हाथियों ने घेर लिया और पटककर मार डाला। इधर हाथी बर्दिया पार्क व दुधवा नेशनल पार्क से आते-जाते रहते हैं। पिछले साल भी इसी गांव की 50 वर्षीय महिला टंक सोडारी को हाथियों ने मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें