फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेतों में घुसे हाथियों के झुंड को खदेड़ा

Fri, 20 Feb 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया/मझगईं। तहसील पलिया के मझगईं क्षेत्र अंतर्गत रमवापुर चौकी के पास स्थित खेतिहर इलाके में हाथियों के एक झुंड ने धावा बोल दिया। हालांकि वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

देर रात अचानक हाथियों की तेज चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण दहशत में जाग उठे। गांव के बिल्कुल समीप हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना मझगई रेंजर अंकित कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही रेंजर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया।
रात के अंधेरे में ही वन कर्मियों की टीम रमवापुर चौकी क्षेत्र में पहुंच गई। टीम ने सूझबूझ और ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर हाथियों के झुंड को वापस दुधवा के घने जंगलों की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

हाथियों के जंगल में लौट जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि जंगल से सटे खेतों में हाथियों की आहट से किसान अब भी अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

रेंजर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है, ताकि वन्य जीव आबादी की ओर न आ सकें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें