फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: देवीपुर बीट जंगल में पहुंचा हाथियों का झुंड

Thu, 27 Nov 2025 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
देवीपुर के जंगल में मौजूद हाथी। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
ममरी। नेपाली हाथियों का झुंड मंगलवार रात मैलानी के जंगल से गोला खुटार मार्ग पार कर देवीपुर बीट में आ गया। इससे किसानों और वनकर्मियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

रेंजर निर्भय प्रताप शाही और फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि झुंड में तीन हाथी हैं, जो कठौआ पुलिया के पास डेरा डाले हुए हैं। इधर, जंगल से सटे मुल्लापुर, सुंदरपुर, अयोध्यापुर, सिंगहा, रामदीनपुर, महेशपुर, नयागांव, रायपुर, शिवपुरी, बिहारीपुर, साहबगंज के किसानों में हड़कंप मच गया है।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि वनकर्मियों की टीम हाथियों की निगरानी में लगा दी गई है। हाथियों ने अभी तक किसी की फसल को नुकसान नहीं पहुंचाया है। झुंड में हाथियों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें