फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीरा से श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

विज्ञापन
भीरा में अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत।संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। मंगलवार को भीरा से शिव भक्तों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया। किशन अग्रवाल, रामनरेश शर्मा, आशा शर्मा, कमल गोयल, अतुल चौधरी, रोहित गोयल और अरविंद सिंह अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले जत्थे में शामिल सभी लोग रामनरेश शर्मा के घर पर एकत्रित हुए, जहां सभी का चंदन वंदन कर माला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। जत्था ढोल बाजे के साथ बाजार से निकला तो जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। यात्रा शुरू करने से पहले जत्थे में शामिल लोगों ने प्राचीन शिव मंदिर और मनोकामना शिव श्याम मंदिर के भी दर्शन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें