फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ से निकाला भव्य नगर कीर्तन

Sat, 15 Nov 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के बोझवा गुरुद्वारे से निकली गुरु की शाही सवारी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र की मटैहिया ग्राम पंचायत के बोझवा गांव स्थित गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ (हरखोवाल) के उद्घाटन अवसर पर महान गुरमत समागम के कार्यक्रमों का शनिवार को नगर कीर्तन के साथ आगाज किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारे से गाजे-बाजे के साथ निकाला गया और भीरा समेत कई गुरुद्वारों में होते हुए वापस बोझवा स्थित गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ में आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हरखोवाल सम्प्रदाय के वर्तमान प्रमुख संत बाबा भगवान सिंह की ओर से आयोजित इस महान गुरमत समागम का आयोजन सुबह दस बजे नगर कीर्तन के साथ किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ भीरा से होकर खैरा फार्म, गुरुद्वारा सिंह सभा खैरा फार्म, भीरा चौराहा, भीरा मार्केट, भीरा नहर होता हुआ वापस भीरा, मैलानी चैराहा, गुरुद्वारा नानकशाही, भीरा से वापस गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ आकर समाप्त हुआ।
इससे पूर्व बाबा साहब की शाही सवारी को फूलों से सजाया गया। आगे पंच प्यारों से पहले संगत के लोग सड़क को साफ कर झाड़ू लगा रहे थे और उसके बाद फूलों से सजाकर बाबा की सवारी का आगमन कर रहे थे। बीच-बीच में गतका पार्टी ने भी हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

संत बाबा भगवान सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार का आयोजन भी किया गया। 16 नवंबर को समागम में हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर भाई नवनीत सिंह, प्रसिद्ध रागी जत्था पटियाला वाले भाई इंद्रजीत सिंह जी, पिप्ली साहिब वाले संत बाबा वजीर सिंह, प्रसिद्ध पंजाबी कवि सरदार रक्षपाल सिंह आदि शिरकत करेंगे। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और फूलों से बाबा की सवारी का भी स्वागत किया।

पलिया के बोझवा गुरुद्वारे से निकली गुरु की शाही सवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें