लखीमपुर खीरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी से आए 12 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिला। यह दल फाउंडेशन कोर्स के तहत 16 नवंबर तक जिले में फील्ड स्टडी और रिसर्च प्रोग्राम पर रहेगा। विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में जाकर शासन की जमीनी व्यवस्था, सामाजिक पहल एवं नवाचारों का अध्ययन करेगा।
डीएम ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गहन संवाद किया। कहा कि एक अच्छा प्रशासक वही है, जो जनता की नब्ज समझे और समाधान अपनेपन से दे।
डीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे प्रशासन की असली परीक्षा फील्ड पर, लोगों के बीच होती है। उन्होंने जनसुनवाई, सीमांत विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा सुधार, अभिनव पहल मिशन मैदान जैसे अभियानों पर विस्तार से चर्चा की।
एसपी संकल्प शर्मा ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन में समन्वय की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने ग्रामीण विकास योजनाओं और सामाजिक नवाचारों के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। जॉइंट मजिस्ट्रेट चलुवराजू आर, प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे मौजूद रही।
दल में शामिल हैं ये अधिकारी
प्रशिक्षु अधिकारियों में आईपीएस दीपक चौधरी, आईपीएस सागर, आईएफएस अभिशील जायसवाल, आईआरएमएस लिंगुडु जोशी बाबू, आईआरएमएस गौरव सिंह, आईआरएमएस राजन छत्रौला, आईआरएमएस प्रवीन कुमार, आईएफएस दीपक कुमार मीणा, आईएफएस आदर्श सीएस, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस अधिकारी श्रीरंग काओरे, आईआरएस (सीएंडआईटी) दिव्यांशु शांडिल्य तथा आरबीपीएस अधिकारी सोनम शेरिंग शामिल हैं।