मिट्टी भरे डंफरों के निकलने से क्षतिग्रस्त हुआ सेमरई-जमालपुर मार्ग।संवाद
- फोटो : रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ घर।
केशवापुर। शेरपुर-बांसगांव मार्ग पर चार दशक पुरानी पुलिया के ऊपर मिट्टी लदे डंपरों के निकलने से पुलिया के पिलर में बड़ी दरारें आ गई हैं। इससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
सेमरई -जमालपुर व मदारपुर बसही-देवकली पक्का मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी शिकायत लोक जनसंघर्ष पार्टी के महासचिव रामनिवास शुक्ल ने आईजीआरएस के द्वारा अधिकारियों से की है। देवकली ईंट भठ्ठा के द्वारा खनन कराया जा रहा है। मिट्टी को डंफरों से ढोया जा रहा है। यह पुलिया क्षेत्र के दर्जनों गांवों व तहसील की सीमा को जोड़ती है। इस पुलिया के टूटने से सैकड़ों गांवों के लोगों का संपर्क मार्ग टूट जाएगा। इस संबंध में एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले को दिखवा रहे हैं। खनन वैध न होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
999
क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर
ममरी। पुलिस चौकी अजान में इन दिनों मिट्टी के अवैध खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों का कोई अंकुश नहीं है।
क्षेत्र वासियों का कहना है कि अजान में पड़े प्लाॅटों की पटाई करने के लिए सिमरई गांव के पास से जेसीबी से मिट्टी खोदकर अजान लाई लाई जा रही है। खनन करने वालों के पास कोई परमिशन भी नहीं है। तहसीलदार गोला भीम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि मिट्टी का खनन अवैध हो रहा है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद