गोला गोकर्णनाथ। कस्बा रजागंज स्थित कपड़ा सिलाई की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें तमाम कपड़े व सामान जलकर नष्ट हो गया।
शुक्रवार की देर शाम कमाल अहमद की कपड़े की दुकान में आग लग गई। वे करीब 25 वर्षों से कस्बे में दुकान करते हैं। शुक्रवार की शाम दुकान बंद करके वह अपने घर गोला चले गए। दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख पड़ोसी दुकानदारों ने फोन करके घटना की जानकारी दी। दुकान पर काम करने वाले गांव करनपुर निवासी राजेश को बताया जब वह चाभी लेकर पहुंचा तो आग की लपटें निकल रहीं थीं। किसी तरह पड़ोसियों की मदद से शटर खुलवाया तब तक मशीनरी कपड़ा समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र सिंह ने मौका-मुआयना कर लिया है। संवाद