फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आटा मिल के गोदाम में आग से खाली बोरियों का स्टॉक राख

Sat, 14 Nov 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व आग बुझाने की कोशिश करता दमकल कर्मी।स्रोत :- संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। पिपरी अजीज संपर्क मार्ग स्थित पुनीत कुमार गुप्ता की राज इंटरप्राइजेज आटा मिल के गोदाम में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में आटा पैकिंग के लिए रखी खाली बोरियों का पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया। गोदाम में रखे गेहूं को हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

दोपहर में कर्मचारी लंच के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान गोदाम से धुआं उठता देख उन्हें आग लगने की जानकारी हुई। गोदाम बंद होने के कारण आग अंदर ही अंदर फैलकर विकराल हो गई। लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गंगवार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मितौली, गोला और लखीमपुर के अग्निशमन केंद्रों को सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद मितौली से दमकल वाहन पहुंचा, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। लगभग ढाई घंटे बाद गोला फायर स्टेशन से बड़ा दमकल वाहन पहुंचा, जिसके बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

कर्मचारियों के मुताबिक, गोदाम के एक हिस्से में खाली बोरियों का स्टॉक और दूसरे में गेहूं रखा था। बोरियों का पूरा स्टॉक जल गया। स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं है।
सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने आसपास के फायर स्टेशनों से संपर्क कर दमकल वाहन बुलाए। आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें