गिरा विशालकाय गूलर का पेड़-स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। नकहा चौकी क्षेत्र के ग्राम केवलपुरवा के समीप रविवार पूर्वाह्न करीब दस बजे एक विशालकाय गूलर का पेड़ गिर गया। घटना में एक अधेड़ दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से गंभीर घायल अधेड़ को निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घायल के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हादसे के वक्त बुजुर्ग पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। संवाद