फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिला अस्पताल में खाने का जायजा लेंगे नायब तहसीलदार

Mon, 02 Mar 2015 12:00 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले भोजन का निरीक्षण प्रतिदिन नायब तहसीलदार आनंद तिवारी करेंगे। खाने में किसी भी प्रकार की समस्या पर मरीज फोन से इसकी शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने निरीक्षण कर महिला अस्पताल में भोजन मीनू के अनुसार बनाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने खाने का निरीक्षण करने के लिए नायब तहसीलदार आनंद तिवारी को लगाया है। खाने संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत इनसे कर सकते हैं। डीएम ने बताया इसके अलावा महिला अस्पताल में सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसका कनेक्शन डीएम एवं एडीएम के बीटीएस से रहेगा। उन्होंने यहां सात महिला होमगार्डों की भी तैनाती की है। इनकी उपस्थिति रोजाना होमगार्ड कमांडेंट चेक करेंगे। डीएम ने बताया है कि इसके बाद भी यदि किसी को कोई दिक्कत होती है तो वह सीधे उनसे शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा है महिलाओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें