मझगईं में बस में ट्रक भिड़ने के बाद लगी भीड़। संवाद
मझगईं। कस्बा मझगईं की पीएचसी के सामने पलिया की ओर से आ रहे एक गिट्टी भरे डंपर ने सवारियां उतार रही प्राइवेट बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, किसी को चोट तो नहीं आई और न किसी का कोई नुकसान हुआ, लेकिन तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह सात बजे की होने के कारण सड़क पर भीड़भाड़ न होने से बड़ा हादसा भी टल गया। लोगों ने बताया कि सुबह रास्ता खाली होने के कारण तेज गति से वाहन दौड़ते हैं। इसी के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लगी, लेकिन सड़क पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। दोनों चालकों में नोकझोंक भी हुई। किसी तरह से मामला निपट सका।